BREAKING NEWS
NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<     SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<     BIG NEWS : सात महीने से खाकी को चकमा दे रहा था एमडी.. <<     SHORT : मंदसौर में दर्दनाक हादसे के बाद बवाल!.. <<     KHABAR : मुरैना में खंडा-पत्थर के अवैध परिवहन पर.. <<     BIG BREAKING : मंदिर के बाहर कार हादसे के बाद भड़का.. <<     VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2026, 10:32 am
KHABAR : कांग्रेस के आरोपों पर विधायक मारु का पलटवार, विकास कार्यों को बताया भाजपा की प्राथमिकता, विधायक मारु ने कहा- नीमच-झालावाड़ फोरलेन से बदलेगी जिले की तस्वीर, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती द्वारा हाल ही में की गई प्रेस वार्ता में लगाए गए आरोपों पर मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का उद्देश्य जनता का ध्यान प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से भटकाना है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक मारु ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं व्यापारियों के हित में लगातार कार्य कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

नीमच-झालावाड़ फोरलेन परियोजना पर दी जानकारी
विधायक मारु ने बताया कि नीमच-झालावाड़ फोरलेन मार्ग के सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। फोरलेन मार्ग बनने से नीमच जिले की सीधी कनेक्टिविटी मुंबई-दिल्ली नेशनल हाईवे एवं उज्जैन-गरोठ फोरलेन मार्ग से होगी, जिससे व्यापार, परिवहन और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। भाजपा सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस पर साधा निशाना-
विधायक मारु ने राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेता अपने उम्मीदवार का नामांकन सही ढंग से दाखिल नहीं करा सके, वह विकास और सुशासन पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने और राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जबकि भाजपा सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे पर कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता दोनों दलों की कार्यशैली को समझती है और विकास के मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़ी है।

क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-
विधायक मारु ने कहा कि नीमच और मनासा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE