BREAKING NEWS
रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<     NEWS : केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब नीमच में दानवीरों का सम्मान,.. <<     KHABAR : ग्राम धेनुका में चल रही भागवत महारानी कथा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस के आरोपों पर विधायक मारु का.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महासंयोग, नर्मदापुरम.. <<     BIG REPORT : रतलाम पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 10:49 am
KHABAR : जिले में बाल श्रवण योजना के तहत बच्चों के चिन्हाकन के लिए सर्वे प्रारंभ, 30 जून तक चलेगा कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में एक जून से 30 जून 2023 तक  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत बाल श्रवण योजना (काक्लियर इम्प्लांट एवं हियरिंग एड) के छुटे हुये बच्चों का सर्वे कर उपचार कराया जावेगा। कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग को इस संबंध में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में निर्देश दिये है। जिले में एक जून से 30 जून 2023 के मध्य  ऐसे सभी बच्चें जो, कि एक अप्रेल 2023 की स्थिति में 4 वर्ष आयु से कम के है का चिन्हाकंन किया जावेगा जिनमें आंशिक रूप से श्रवणबाधिता संदेहास्पद रूप से परिलक्षित है। उक्त कार्य आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता करेंगी। ऐसे बच्चों का पंजीयन आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता से करवाया जा सकता है।
चिन्हित बच्चों को एक जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 के मध्य समस्त आंगनवाडी में प्राथमिक जांच हेतु लाया जावेगा।एएनएम द्वारा ऐसे सभी बच्चो की पुष्टि की जाकर निकटस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आगामी सप्ताह के बुधवार को चिकित्सा अधिकारीयों से श्रवण बाधिता की पुष्टि हेतु जांच करायी जावेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिन्हित बच्चों को आगामी दिवस में (गुरुवार) 108 वाहन की सहायता से जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंन्द्र जिला चिकित्सालय में ईएनटी स्पेशलिस्ट द्वारा चिन्हित श्रवण बाधित बच्चों को हियरिंग ऐड हेतु विकलांगता प्रमाण पत्र मेडीकल बोर्ड के माध्यम से उपलब्ध कराया जावेगा तथा 6 माह उपरान्त पुनः परीक्षण करवा कर हियरिंग में सुधार ना होने की स्थिति में बच्चे की बाल श्रवण योजनान्तर्गत काक्लियर इम्प्लांट सर्जरी मान्यताप्राप्त चिकित्सालयों मं) करायी जावेगी। जिला स्तर पर शासन व्दारा 6.50 लाख स्वीकृत कर बच्चे की सर्जरी जावेगी। क्षेत्र में ऐसे बच्चे जिन्हें सुनाई नही दे या कम सुनाई देता है अपने क्षेत्र की आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता के पास एक से 30 जून तक पंजीयन करवा सकते है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीमच द्वारा दी गई है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE