चित्तौड़गढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य शासन के निर्देशानुसार केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के का शुभारंभ सोमवार, 15 जून को किया जाएगा।
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय स्थित सूचना केंद्र, नेहरू बाजार चित्तौड़गढ़ में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सायं 4.15 बजे चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी करेंगे।
प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्षों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों को पोस्टरों एवं दृश्य सामग्रियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
उद्घाटन अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे। यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी।