नीमच। रोटरी क्लब नीमच द्वारा गोमाबाई नेत्रालय मार्ग स्थित रोटरी सामुदायिक भवन में मंडलाध्यक्ष आधिकारिक सभा एवं दानदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3040 के मंडलाध्यक्ष रोटे. सुशील मल्होत्रा रहे।
समारोह में डायलिसिस मशीनों हेतु आर्थिक सहयोग देने पर भंसाली परिवार के प्रतिनिधि मनोज भंसाली तथा क्लब अध्यक्ष रोटे. गिरधारीलाल गोयल का शॉल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्ष रोटे. सुरेश सोडानी को भी रोटरी फाउंडेशन में योगदान के लिए पॉल हैरिस फेलो लेवल-2 सम्मान प्रदान किया गया।
मंडलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा ने रोटरी क्लब नीमच के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब द्वारा संचालित आहार केंद्र, मेडिकल इक्विपमेंट बैंक, पब्लिक टॉयलेट, डायलिसिस मशीनें एवं अन्य जनहितकारी प्रकल्प समाज सेवा के उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
क्लब अध्यक्ष गिरधारीलाल गोयल ने दानदाताओं और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सचिव रोटे. सुनील डबकरा ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन रोटे. डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा एवं रोटे. पुरुषोत्तम गुप्ता ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में रोटेरियन, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।