छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सादगी के साथ रेल यात्रा करते हुए नजर आए। रविवार को वे छतरपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाल के दिनों में लगातार ट्रेन यात्रा कर रहे हैं। इससे पहले भी वे दिल्ली से झांसी तक रेल मार्ग से यात्रा कर चुके हैं। उनकी इस सादगी भरी यात्रा की चर्चा लगातार बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से श्रीलंका और इंडोनेशिया के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे वहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश देंगे।
छतरपुर रेलवे स्टेशन पर उनके रवाना होने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा।