भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल-ग्वालियर में अगले दो दिन पानी गिरने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने के भी आसार है। वहीं आईएमडी ने कई जिलों में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
एमपी में प्री मानसून की एक्टिविटी जारी है। आज सोमवार को सीहोर, राजगढ़ और आगर-मालवा में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, शिवपुरी, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, अशोकनगर, अनूपपुर, गुना, बैतूल, रायसेन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, शाजापुर, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, पांढुर्णा, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी और मंडला में बारिश होने की संभावना है।
इधर, जबलपुर, खरगोन, नरसिंहपुर, सिंगरौली, सीधी, सागर, सतना, शहडोल, बड़वानी, अलीराजपुर, उमरिया, रीवा, मैहर, मऊगंज, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, झाबुआ और धार जिले में धूप खिली रह सकती है। इन जिलों में पानी गिरने की संभावना नहीं है।