सिंगोली। नंदीश्वर महादेव पर गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त में केबीनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत 18×25 के भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया वर्तमान में नंदीश्वर महादेव पर शिखर निर्माण का कार्य भी महंत श्री जगराम दास जी त्यागी की प्रेरणा से भक्तों द्वारा कराया जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात नंदीश्वर महादेव की पूजा अर्चना एवं आरती कर प्रसादी वितरण की गई।
भूमि पूजन के दौरान नंदीश्वर महादेव के पुजारी बसंत बैरागी, कन्हैयालाल माली, रमेशचंद जैन, अशोक शर्मा, निरंजन शर्मा, मुकेश शर्मा, गोपाल छिपा, रवि तिवारी, रतनलाल धाकड़ बाबा, ओमप्रकाश सुथार, नीरज तिवारी, जितेंद्र सिंह हाडा, दीपक तिवारी, प्रकाशचंद्र धाकड़, हेमंत शर्मा, लालू धाकड़ आदि भक्तजन उपस्थित थे।
ज्ञात रहे हाल का निर्माण नगर के धर्म प्रेमी मथुरालाल कन्हैयालाल माली द्वारा नंदीश्वर महादेव को दान दी गई भूमी पर हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हाल निर्माण मे ढाई लाख रुपए की राशी विधायक निधी से स्वीकृत हुई है और निर्माण कार्य मे लगभग तीन लाख से अधिक खर्च होने का अनुमान है।