भौंरासा। नगर का मुख्य मार्ग जो की फाटे से चोपड़े का रोड काफी जर्जर हो चुका है। जिससे यहां से निकलने वाले राहगीरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसके निर्माण हेतु गुरुवार को इसका भूमि पूजन किया गया। जिसमे लगभग 50 लाख रुपए की लागत से इस रोड का निर्माण एक साइड किया जाना है नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार जोशी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवा कर रोड निर्माण का कार्य शुरू करवाया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार जोशी के साथ टोंकखुर्द जनपद अध्यक्ष पोपसिंह जिरवाय,नगर परिषद उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, नगर परिषद सीएमओ सविता सोनी सहित आमजन मौजूद रहे।