BREAKING NEWS
BIG NEWS : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट.. <<     दशोरा नागर समाज की एकता को मजबूत करने प्रदेश.. <<     KHABAR : वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान.. <<     KHABAR : जलकर वसूली में लाएं तेजी, समूह जलप्रदाय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर का नगर परिषद ग्राउंड में.. <<     देवास के स्पोर्ट्स पार्क में सनसनीखेज.. <<     KHABAR : लोकतंत्र का हो रहा चीरहरण, राज्यसभा चुनाव.. <<     शाजापुर में पुलिस का महा-ऑपरेशन, एसपी यशपाल.. <<     KHABAR : मॉकड्रिल, फायर ऑडिट और सीसीटीवी व्यवस्था.. <<     NEWS : जिला कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरी.. <<     KHABAR : 12 वर्षों की उपलब्धियों पर मंथन, विकसित.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 पर मंथन, किसानों की मांगों.. <<     मध्य प्रदेश की जेलों में योग सप्ताह का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 5:43 pm
REPORT : लाड़ली बहना योजना का स्वीकृति पत्र पाकर प्रसन्न दिखी महिलाएं, सभी ने मिलकर दिया प्रदेश के मुखिया शिवराज को धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

भिण्ड। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है। गत दिनों गांव-गांव तथा शहरी वार्डों में कैम्प आयोजित कर महिलाओं से लाड़ली बहना योजना के आवेदन फॉर्म भरवाए गए। आवेदन की समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर अब पूरे प्रदेश में महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।
प्रदेश के साथ ही भिण्ड जिले में भी कार्यक्रम आयोजित कर एवं पात्र महिलाओं के घर-घर जाकर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का स्वीकृति पत्र पाकर महिलाओं ने प्रसन्नता जाहिर कर कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत् हमें प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। इस राशि से हम अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। सभी लाड़ली बहनों के हित में चलाई गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सहृदय धन्यवाद देते हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE