BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2026, 4:39 pm
KHABAR : 12 वर्षों की उपलब्धियों पर मंथन, विकसित भारत के संकल्प को मिला बल, सांसद सुधीर गुप्ता बोले- 2014 के बाद भारत ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश के विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रबुद्धजन, सामाजिक प्रतिनिधि, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्योगपति, व्यापारी तथा पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने गरीब कल्याण, पारदर्शी शासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, आधारभूत संरचना का विस्तार, रेलवे का आधुनिकीकरण, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, सौर ऊर्जा को बढ़ावा तथा सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना जैसे कदम विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं।

सांसद गुप्ता ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए उनके सुझाव और विचार भी सुने तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम को विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, दिलीप सिंह परिहार एवं माधव मारू ने भी संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि देश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आगामी वर्षों में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होगा।

सम्मेलन का समापन राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के आह्वान के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE