छिन्दवाड़ा। मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत नियुक्त मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के द्वारा समाज में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से नित नई-नई पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज सीएम जन सेवा मित्रों ने जिले के आदिवासी अंचल विकासखंड बिछुआ के प्रसिध्द शंकरवन धाम से निकलने वाली नदी को साफ-सुथरा बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाकर नदी की साफ-सफाई की गई।
छिंदवाड़ा सीएम फैलो श्री गौरव जैन ने बताया कि इस अभियान में अटल बिहारी वाजपेयी नीति एवं विश्लेषण संस्थान भोपाल के द्वारा नियुक्त मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र सर्वश्री जमुना चौरिया, अभिषेक विश्वकर्मा, आशीष गोदेवार, इमलिया गजाम, पूनम उइके, निखिल परतेती, दुर्गेश सोनी, उमेश साहू, किरण वर्मा, गेशांसु रघुवंशी, नीलेश उइके, प्रज्ञा इंदौरकर, समीक्षा गोंडाने, ढालसिंग सोनेवार, प्राची मंगरोले आदि के द्वारा सहभागिता की गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।