BREAKING NEWS
BIG NEWS : बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली और रेलवे.. <<     BIG BREAKING : कृषि उपज मंडी नीमच विवाद मामला, हिन्दू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय के.. <<     KHABAR : शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पूर्णिमा श्रेष्ठ देंगी बजरंग बली के.. <<     BIG BREAKING : कृषि उपज मंडी नीमच विवाद मामला, हिन्दू.. <<     KHABAR : इंदौर में स्वामी प्रीतमदास का पुण्यतिथि.. <<     KHABAR : फिर लगी कपास बीच के लिए कतार, नहीं मिल रहा 669.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सरकार से बड़ा सरपंच, बिना सक्षम अधिकारी की.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद शाखा ने जल सेवा के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : यादव समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : सतनवाडा में प्रशासन की अतिक्रमण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र.. <<     KHABAR : जिले में मध्‍य प्रदेश राज्य वाटर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 1:54 pm
REPORT : ग्रीष्म कालीन समर कैंप का समापन, समारोह में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को शील्ड, मेडल, प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत, पढ़े खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। पुलिस एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 5 मई से 4 जून 2023 तक किया गया, जिसमें आज समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, अध्यक्षता रोहित काशवानी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीताराम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रिया सिंधी उप पुलिस अधीक्षक रही। शिविर में आउटडोर एवं इनडोर एक्टिविटी का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें आउटडोर गेम्स में फुटबॉल, एथलेटिक्स, सॉफ्टबॉल, हॉकी, कराटे, योगा एवं वॉलीबॉल तथा इनडोर एक्टिविटी में पेंटिंग, जुंबा, इंग्लिश स्पीकिंग, डांस एवं मेहंदी कला का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में कुल 853 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
 समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा समस्त खेलों के प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण पत्र प्रदाय किये। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं खेल अधिकारी सीताराम ने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों की संख्या वार जानकारी दी तथा एक माह तक चले प्रशिक्षण शिविर की संपूर्ण जानकारी दी। इसके उपरांत डांस, योगा, जुंबा एवं सेल्फ डिफेंस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने अपनी खेल की प्रस्तुतियां दी। संपूर्ण प्रशिक्षण शिविर पर एक शार्ट फिल्म बनाई गई, जिसका प्रदर्शन किया गया।
 कलेक्टर द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों से कहा कि खेल सिर्फ खेल नहीं है, खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है। खेल से टीम भावना खिलाड़ियों में आती है, एक समूह के रूप में कैसे कार्य किया जाता है। यह खेल हमें सिखाता है खेल से शरीर स्वस्थ रहता है, खेल से एकाग्रता मिलती है, खेल ही हमें तुरंत निर्णय लेना सिखाता है इसलिए खेल का जीवन में बहुत महत्व शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ खेल को भी निरंतर खेलते रहें।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने खिलाड़ियों से कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर एक माह का था जिसमें आपने समस्त खेलों के गुण सीखें परंतु आप यह खेल यही मत बंद कर देना आप निरंतर खेलते रहें एवं खेल को और निखार कर खेल में आगे बढ़े आप अपना एवं अपने शहर का नाम रोशन करें।
प्रशिक्षण शिविर के अंत में समस्त खेलों एवं गतिविधियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल प्रदान किए गए। कलेक्टर द्विवेदी ने विशेष सहयोग हेतु धीरेंद्र चौरसिया मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक, एमएल जैन शाखा प्रबंधक सरदार सिंह नागरिक बैंक, आनंद सोनी, राजेश साहू, अमित सांगी, इंद्रपाल सिंह, ओबरॉय को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद दीया।
इस अवसर परफॉरेंसिक अधिकारी प्रदीप यादव, विशाल मालवीय, आरआई नेहा करोलिया, उत्तम सिंह, प्रियंक खरे, प्रसन्ना अनूप, मंडल शाहरुख खान, कृतिका चंद्रा, देवेश चंदेल, सुनीता रिछारिया, दिनेश वर्मा, अंजली भटनागर, अक्षय खरया, रोहित रैकवार, अंजुम बानो, जेनब खान, साहिबा अली, काजल कुशवाहा, वासित खान वाहिद खान केके द्विवेदी राघवेंद्र नायक खलील खान अनुज दुबे आदि प्रशिक्षक एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE