BREAKING NEWS
KHABAR : बाल विवाह रोकने के लिए स्थापित कॉल सेण्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश.. <<     KHABAR : जुम्बा व एरोबिक्स म्यूजिक पर झूमे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था में.. <<     BIG NEWS : जिला कलेक्टर का निर्देश और खाद्य सुरक्षा.. <<     NEWS : 108 एंबुलेंस स्टाफ ने बीच राह में करवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संस्था बीआर एजुकेशन सोशल फाउंडेशन ने.. <<     KHABAR : कलश शोभायात्रा के साथ कथा प्रारंभ, बैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का गांव अरनिया और 19 साल का अनिल,.. <<     KHABAR : रेलवे स्टेशन पर शीतल जल सेवा प्याऊ में.. <<     KHABAR : फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन की बैठक.. <<     BOLLIWOOD DHAMAAL: बचपन में खिलौन तक नहीं थे, आज 550 करोड़ की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय नीमच में वृद्धजन के लिए.. <<     KHABAR : नर्मदापुरम में सतरस्ते के पास अतिक्रमण.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध वन सम्पदा के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 5:16 pm
KHABAR : विधायक सिसोदिया ने किया मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए 30 यात्रियों को शिर्डी रवाना, पहली बार जिले से 30 यात्री हवाई यात्रा करके शिर्डी पहुंचेंगे, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मंदसौर जिले के 30 यात्रियों को जनपद पंचायत मंदसौर से शिर्डी की यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान विधायक सिसोदिया ने यात्रियों को बस में बिठाकर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सभी यात्री उज्जैन जाकर विश्राम करेंगी तथा महाकाल लोक का भ्रमण भी करेंगे। उसके पश्चात इंदौर पहुंच कर इनको एरोप्लेन की सुविधा मिलेगी। जहां पर यह प्लेन से शिर्डी पहुंचेंगे। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव,  जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, मंदसौर एसडीएम शाक्य, डिप्टी कलेक्टर स्वाति, जनपद सीईओ, यात्रीगण, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।          

इस अवसर पर विधायक सिसोदिया द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत अब यात्रियों को जोड़ों में यात्रा करवाएंगे। उन्होंने सभी यात्रियों से कहा कि सभी लोग अच्छे से यात्रा करें। इसके लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। अगर कोई समस्या हो तो तुरंत कंट्रोल रूम पर भी अवगत करा सकते हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से रेल के साथ-साथ अब हवाई जहाज से भी यात्रा करवाई जा रही है। जिसमें 60 वर्ष से अधिक वर्ष के व्यक्ति यात्रा करते हैं। यात्रा करने में पूरी टीम आपके साथ में रहती है। साथ ही यात्रा के दौरान आपके साथ में जिम्मेदार अधिकारी भी रहते हैं। जिनका पूरा पूरा सहयोग आपको मिलता है। अब यात्रा घंटों के स्थान पर मिनटों में होने लगी है। हवाई जहाज से यात्रा करना एक सपना था, जो कि वर्तमान सरकार ने पूरा किया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE