BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 2:23 pm
NEWS : डीएसटी की अवैध वन सम्पदा के खिलाफ कार्यवाई, 690 किलोग्राम खेर की अवैध गीली लकड़ी सहित पिकअप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व बडीसादडी थाना पुलिस ने बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से खेर की गीली लकड़ी के परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए  कुल 690.500 किलोग्राम गीली लकड़ी सहित पिकअप को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग से तापमान बढ़ रहा है, इसका प्रमुख कारण लगातार घटती पेड़ों की संख्या भी हैं। इसी क्रम में जिले में जंगलों से अवैध रूप से पेड़ों की गीली लकड़ी को काटकर व्यापार करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र में पारलिया से खरदेवला की तरफ आने वाली पिकअप में खेर की अवैध गीली लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से बड़ीसादड़ी थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर थाने से भगवान सहाय हैड कांस्टेबल ने जाप्ते सहित खरदेवला गांव के बाहर पारलिया जाने वाले रोड पर पहुंच नाकाबंदी की। सूचना के मुताबिक रोड पर पारलिया की तरफ से आती हुई पिकअप दिखाई दी जिसमें तीन व्यक्ति बैठे थे। पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देखकर पिकअप चालक गाड़ी को नाकाबंदी स्थल से पहले ही रोककर मौके से भाग गया तथा पुलिस टीम ने दो अन्य व्यक्तियों को बड़ी मुश्किल से पकड़ा। पुलिस ने भागने वाले चालक की काफी तलाश की किंतु रात का समय होने से वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने नियमानुसार पिकअप की तलाशी ली। पिकअप में खेर की गीली लकड़ी भरी हुई मिली तथा दोनों व्यक्तियों के पास लकड़ी को परिवहन करने का कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं मिला। पुलिस ने नियमानुसार खेर की अवैध लकड़ी का वजन किया तो कुल वजन 690.500 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने लकड़ी व पिकअप को जब्त कर आरोपी बड़ीसादड़ी थाने के राणावतों का खेड़ा निवासी बलवंत पुत्र लाभचंद मीणा व प्रतापगढ़ जिले के ननामा की भागल निवासी विक्रम पुत्र शांति लाल मीणा को गिरफ्तार व भागने वाले पिकअप चालक को भी नामजद कर लिया है।
पुलिस थाना बड़ीसादड़ी पर आरोपियों के खिलाफ फोरेस्ट एक्ट व चोरी में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE