नयागांव। मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में गुण्डों एवं माफियां, चिटफण्ड, भू-माफिया, रेत-माफिया, ड्रग-माफिया, सूद-माफिया एवं फरार आरोपीयों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान संचालित है।
उक्त तारतम्य में जिला नीमच में भी उक्त अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुन्दर सिंह कनेश के दिशा-निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रामतिलक मालवीय एवं थाना प्रभारी जावद नरेन्द्रसिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में उनि फतेहसिंह आंजना प्रभारी नयागांव एवं नयागांव पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04 जून 2023 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना जावद के अप. क्र. 90/2023 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में आरोपी शाहरूख पिता सोराज मुसलमान उम्र 25 वर्ष नि चंदेरिया जिला चित्तौडगढ राजस्थान को चंदेरिया जिला चित्तौडगढ राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।