नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा तैयारियाँ शुरू कर दी गई है। पहले दो चरण में 34 जिलों में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों की जिला स्तर पर एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) के लिए संबंधित जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य 7 एवं 10 जून को किया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाला यह कार्य बेल (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बेंगलुरू) के इंजीनियर्स द्वारा किया जाएगा। इसकी सूचना जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को भी दी जाएगी।
7 जून को नीमच सहित 15 जिलों में एफएलसी होगी-
7 जून को 15 जिलों में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी का एफएलसी होगी। इसमें गुना, निवाड़ी, रीवा, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, बैतूल, भोपाल, आगर-मालवा, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच एवं मुरैना जिला शामिल है।
कलेक्टर ने एफएलसी तैयारियों का जायजा लिया-
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन एवं एडीएम नेहा मीना ने नीमच में ईव्ही एम की एफएलसी के लिए निर्धारित स्थील का निरीक्षण कर एफएलसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टतर जैन ने सुरक्षा, प्रबंधों एवं वेबकास्टिंग कार्य की जानकारी भी ली। कलेक्टीर ने एफएलसी के दौरान एक अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए साथ ही पर्याप्तल संख्याट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टंर ने एफएलसी कार्य में लगे कर्मचारियों को परिचय पत्र प्रदान करने तथा एफएलसी के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी सूचना देने के निर्देश दिए।
इस मौके पर डिप्टीद कलेक्टर राजकुमार हलदर एवं जिला पेंशन अधिकारी एल.एन.चौहान, निर्वाचन पर्यवेक्षक अजय शुक्ला भी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।