BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हज से लौटे अशरफ मेव (गुड्डू) का गर्म जोशी के.. <<     BIG NEWS : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट.. <<     दशोरा नागर समाज की एकता को मजबूत करने प्रदेश.. <<     KHABAR : वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान.. <<     KHABAR : जलकर वसूली में लाएं तेजी, समूह जलप्रदाय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 6:56 pm
NEWS : जिले में आधार सीईएलसी ऑपरेटर आनबोर्डिंग हेतु आवेदन आमंत्रित, 09 जुलाई तक कर सकते अप्लाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक राजेन्द्र सिंघल ने बताया कि जिला चित्तौड़गढ़ के चिन्हित परिसरों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों के नामांकन के लिए सीईएलसी आधार नामांकन/अद्यतन केन्द्र स्थापित किये जाने है। इन केन्द्रों पर आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य करने हेतु रजिस्ट्रार सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अधीन प्रत्येक चिन्हित केन्द्र पर एक ऑपरेटर को यूआईडीएआई, नई दिल्ली से आधार कार्य हेतु आईडी/क्रिडेंशियल जारी करवायी जायेगी। 

सीईएलसी केंद्र के लिए चयनित होने के उपरान्त आवेदको को 30000 रुपये की पेनल्टी सिक्योरिटी राशि और 15000 रुपये किट सिक्योरिटी राशि कुल 45000 रुपये जमा कराने होगें। जो भी पात्र व्यक्ति नामांकन ऑपरेटर के रूप में निर्बधनों की शर्तों के अनुसार कार्य करने का इच्छुक है, वह स्वयं की SSO ID से G2C में RAJ AADHAR PORTAL के माध्यम से दिनांक 10 जून 2023 से दिनांक 09 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ता समस्त दस्तावेज स्वयं सत्यापित करके ही अपलोड करें। आवेदन में मोबाइल नम्बर वही हो जो आवेदनकर्ता के ई-आधार में अंकित हों। 

चिन्हित परिसरों व अधिक जानकारी के लिए सूचना State aadhaar Portal https://aadhaar.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय पर संपर्क कर भी सूचना प्राप्त की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि चयनित ऑपरेटर को प्रति माह 100 नये आधार नामांकन करना आवश्यक है, यूआईडीएआई द्वारा ऑपरेटर की प्रत्येक माह कि कार्यशैली पर नजर रखी जायेगी 100 से कम नामांकन करने पर ऑपरेटर को उसी माह यूआईडीएआई द्वारा निलंबित कर दिया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE