BREAKING NEWS
NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हज से लौटे अशरफ मेव (गुड्डू) का गर्म जोशी के.. <<     BIG NEWS : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट.. <<     दशोरा नागर समाज की एकता को मजबूत करने प्रदेश.. <<     KHABAR : वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 7:00 pm
NEWS : इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह, चित्तौड़गढ़ जिले के 41445 उपभोक्ताओं के खातों में लाभ हस्तांतरित किया गया, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम सोमवार को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी जिलों में आयोजित लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बटन दबाकर एक साथ 14 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 60 करोड़ रूपए का लाभ हस्तांतरित किया। उन्होंने इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभान्वितों से चर्चा की एवं सरकार की योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक बातचीत की।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष, राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के साथ ही जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव से जुड़े। लाभार्थी उत्सव के दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के 41445 उपभोक्ताओं के बैंक खातों में लाभ हस्तांतरित किया गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्रीजी से संवाद में महिलाओं ने कहा कि 500 रुपए में गैस सिलेंडर पाकर वे बहुत खुश हैं और इससे जो बचत होगी उस पैसे का उपयोग है बच्चों की पढ़ाई लिखाई में करेगी। 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की इस योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को साधुवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि जिले में सफलतापूर्वक महंगाई राहत शिविरों का संचालन किया जा रहा है। अब तक 74 प्रतिशत परिवारों को लाभ मिल चुका है तथा शेष 26 प्रतिशत परिवारों का लक्ष्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्नेहल नाना, जिले के उपखंड अधिकारीगण सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष लाभार्थियों ने भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE