नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा कायाकल्प अभियान के तहत 2 करोड़, 62 लाख की लागत से बनाई जाने वाली वार्ड नं. 23, 24, 25, 26 व 35 की सड़कों का भूमिपूजन कार्यक्रम रविवार 4 जून को स्कीम नं. 09 स्थित जूना सत्यनारायण मंदिर के यहां सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथि के रूप में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी, राजस्व सभापति व वार्ड नं. 24 की पार्षद वंदना खण्डेलवाल, वार्ड नं. 23 की पार्षद गंुजन राठौर, वार्ड नं. 35 के पार्षद आलोक सोनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त हरित, सुनील कटारिया, जलकल सभापति छाया जायसवाल, सभापति कुसुम अशोक जोशी, ललित ग्वाला आदि मंचासीन थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में तीनों वार्डों के पार्षद व क्षेत्रवासियों ने पुष्पहार से अतिथिगणों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने कहा कि कायाकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंहजी चौहान व नगरीय प्रशासन मंत्री भुपेन्द्रसिंहजी ने जो राशी नीमच शहर के लिये स्वीकृत की है उससे नीमच शहर की सड़कों की सूरत बदलेगी। परिहार ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के ध्येय को लेकर विकास कार्यों के साथ ही हर वर्ग का ध्यान रखकर योजनाएं बना रही है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि हमारा उद्देश्य शहर का विकास करना है। इसी उद्देश्य को लेकर हम सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर विकास के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। एक अच्छे शहर के लिये विकास के साथ-साथ स्वच्छता भी जरूरी है और यह कार्य बगैर जन सहयोग के संभव नहीं है। आप स्वच्छता व शहर विकास में हमारा सहयोग करें हम आपकी हर समस्या का निदान करेंगे, यह हमारा आप सभी से वादा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि विकास की पाती को आगे बढ़ाने का कार्य नपाध्यक्ष स्वाति बहन व उनकी टीम कर रही है जो प्रशंसनिय है। इस अवसर पर लोकनिर्माण सभापति मोटवानी ने कहा कि आज कायाकल्प अभियान के तहत 2 करोड़, 62 लाख की लागत से 3 सड़कों के कार्य की शुरूआत हो रही है, हम जनता से चर्चा कर समस्याएं पूछते हैं और समस्याओं का निदान करते हैं। इससे हमें हमारी कमियां भी पता चलती है और जो कमियों को स्वीकार कर उन्हें दूर करता है वहीं सफल होता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में नपा सभापति व वार्ड नं. 24 की पार्षद वंदना खण्डेलवाल ने स्वागत भाषण देते हुए चमड़ा कारखाने वाले रोड़ की पुलिया को बड़ी बनवाने की भी बात रखी। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता एम्बेसेडर विजय बाफना ने किया व आभार पार्षद गंुजन राठौर ने व्यक्त किया। मंचीय कार्यक्रम पश्चात् अतिथिगणों ने भूमिपूजन कार्यक्रम को अंजाम दिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सत्यनारायण गोयल, नपा पार्षद शारदा पाटनी, राकेश किलोरिया, रूपेन्द्र लोक्स, योगेश कविश्वर, अरूण प्रजापति, शशी कल्याणी, रामलाल गवली, दुर्गाशंकर भील, पार्षद प्रतिनिधि विष्णु राठौर, अशोक जोशी, नारायण खण्डेलवाल, विनित पाटनी, विरेन्द्र जायसवाल तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला-पुरूष उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।