नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस पर सोशल ग्रुप फेडरेशन के आव्हान पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जिनागम एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप मैन ने बालाजी धाम पर पौधारोपण किया और संकल्प लिया कि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे। यहां पर गायों को चारा भी खिलाया गया। संयुक्त कार्यक्रम पश्चात नाश्ते का लुत्फ भी लिया।
फेडरेशन मेम्बर संगीता सरावगी, विषाल विनायका (फोटोकॉपी), प्रदीप बज (जैन टेन्ट), प्रदीप विनायका ने कार्यक्रम की सराहना की। अंकुष गोधा, सिम्मी गंगवाल, पुखराज मित्तल, विजय विनायका, विनीत पाटनी, बसंत विनायका, निलेष गोधा, विकास कासलीवाल, विकास सरावगी, प्रमोद गोधा, दिलीप विनायका, रेणु मित्तल, ममता बज, डॉली विनायका, प्रियंका जैन, कर्णिका जैन ने वृक्षारोपण किया। दोनों ग्रुप के जो सामान्य सदस्य पधारे सभी का धन्यवाद जिनागम सचिव निखिल जैन और जिनागम मेन सचिव जितेन्द्र जैन ने किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।