शाजापुर। बादशाहपुल स्थित सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट परिसर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अशोक ,वट, चमेली और आम सहित फलदार, छायादार पौधे रोपे गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली गई। कार्यक्रम में पर्यावरण विशेषज्ञ दिलीप जैन, हिरेन पटेल, रूखसत खान और रानूवर्मा सहित श्रमिक बंधु मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि शाजापुर में विश्व बैंक के सहयोग से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा सीवरेज परियोजना पर कार्य किया जा रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।