मनासा। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मनासा द्वारा मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा बचत, जैव विविधता-पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त परिसर, पंछी मित्र सकोरे लगाकर, मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय परिसर में प्लास्टिक मुक्त परिसर का संकल्प लेकर स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर सकोरे लगाकर पानी डाल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तत्पश्चात महाविद्यालय में जैव विविधता-पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें संस्था प्राचार्य डॉ एम एल धाकड़ एवम रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो अरुण कुमार चौरसिया ने कॉलेज विद्यार्थियों एवं रासेयो स्वयंसेवकों को जैव विविधता-पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विस्तार से बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय विद्यार्थी स्वयंसेवक मौजूद रहे l