BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हज से लौटे अशरफ मेव (गुड्डू) का गर्म जोशी के.. <<     BIG NEWS : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट.. <<     दशोरा नागर समाज की एकता को मजबूत करने प्रदेश.. <<     KHABAR : वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान.. <<     KHABAR : जलकर वसूली में लाएं तेजी, समूह जलप्रदाय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 7:53 pm
REPORT : जिले में विश्व पर्यावरण दिवस से हुआ पर्यावरण पखवाड़े का आयोजन, शंकरगढ़ पहाडी पर पौधारोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर देवास जिले में 20 जून तक पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत शंकरगढ़ पहाडी पर पौधा रोपण किया गया। शंकरगढ़ पर पौधारोपण के लिए वन मंडल द्वारा 27 अलग अलग सेक्टर बनाये गये है। जिसके माध्यम से सामाजिक संस्था, व्यापारिक संगठन, धार्मिक संस्थाएं अलग-अलग सेक्टर लेकर पौधा रोपण करेंगी।

पौधारोपण पखवाड़े की शुरुआत चयनित आवंटित सेक्टर पंचतत्व शिप्रा वाटिका में नेहरू युवा केंद्र और पंचतत्व फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से की गई। चयनित सेक्टर में जामुन, आम, करंज, शीशम, पारस पीपल के पौधे रोपित किए गए। डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने पहाड़ी क्षेत्र में पौधारोपण करने के बारे में जानकारी दी साथ ही शंकरगढ़ में ही पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक नर्सरी की स्थापना करने की बात कही। ग्रीन आर्मी द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों को अमलतास के बीज उपलब्ध करा कर उनको पौधे के रूप में शंकरगढ़ को समर्पित करने को कहा गया। पंचतत्व फाउंडेशन के सलीम द्वारा पंचतत्व फाउंडेशन के एक करोड़ वृक्ष संकल्प के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के अनिल जैन के द्वारा नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।  इस पूरे पखवाड़े में शंकरगढ़ को हरियाली से अच्छादित करने के लिए नेहरू युवा केंद्र और पंचतत्व फाउंडेशन अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ संयुक्त रूप से कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर एसडीओ संतोष शुक्ला, रेंजर डी. एस. चौहान, नेहरू युवा केंद्र के अनिल जैन, पंचतत्व फाउंडेशन के सैयद सादिक अली, सलीम शेख, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से रॉबिन दयाल, ओशियन से खलील अहमद शेख, संत निरंकारी फाउंडेशन से किशनलाल और टीम, ग्रीन आर्मी से समरजीत जाधव, चेतन जैन और टीम, भारत विकास परिषद की टीम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से घनश्याम मोदी, दिव्या परमार सहित वन मंडल देवास राकेश मोदी समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE