नीमच। शहर की स्थानीय गांधी वाटिका में रेलवे पेंशनर संघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे नीमच के रेल्वे से सेवानिवृत्त कर्मचारियों अधिकारियों की समस्या सुनी गई और उनका निराकरण किया गया।
रेल्वे पेंशनर संघ सचिव जगमोहन कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति माह 5 तारिक को रेल्वे से पेंशनर की बैठक की जाती है जिसमे सभी की समस्या सुनकर लिखित में उनका निराकरण किया जाता है। समस्याओं में वेतन, पीपीओ, विशिप्त पेंशनर को पेंशन दिलवाना जैसी समस्याओं का निराकरण किया जाता है।