BREAKING NEWS
शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<     छतरपुर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन,मध्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट; थाना.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण का.. <<     BIG REPORT : डीजल के लिए भटक रहे किसान, पंप संचालकों.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     KHABAR : मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां, ईदगाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तारा बाई (सरिता) तडवेचा, परिवार.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डेम की भूमि के सीमांकन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कृष्णकांत पांड्या (लाला),.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 11:47 am
NEWS : पुलिस को मिली सफलता,  गोदाम के गल्ले और मंदिर की दान पेटी की लाखों रुपए की चोरी का हुआ खुलासा, एक नाबालिक किया गया निरूध, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

पिड़ावा। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि जिले में थाना पिडावा में फरियादी महावीर जैन पुत्र गोवर्धन जैन जाति जैन उम्र 33 साल निवासी सरखेड़ी हाल मुकाम सोयत नाका के पास वृद्धा आश्रम के सामने दिनांक 23 अप्रैल 2023 को एक रिपोर्ट इस आधार पर पेश की गई थी कि मैं गांव सरखेड़ी का रहने वाला हूं मैं अनाज गल्ला व्यापारी हूँ। मेरे एक सोयत नाके के पास वृद्ध आश्रम के सामने एक बड़ी दुकान है जिसमें मैं अनाज का व्यापार करता हूं। दिनांक 22 अप्रैल 2023 को मैं मेरी दुकान को बंद करके घर चला गया था। सुबह जब 10.30 बजे आकर दुकान खोली तो अंदर देखा कि अलमारी में रखे लगभग 15000 रुपए गायब मिले एवं चार अलसी के कट्टे 50-50 किलो के भी थे वह भी नहीं मिले। गत रात्रि के समय अज्ञात चोर द्वारा गोदरेज अलमारी को तोड़कर चोरी कर ले गए। वंही मेरे पास वाली एक दुकान और है जो कि लोकेश पुत्र सुखलाल जैन पीड़ावा वालों के यहां भी दुकान खोली तो उनके गल्ले से भी करीब 2500 रूपए चोरी हो गए। इस तरह अज्ञात चोर ने गत रात्रि को दोनों स्थानों पर चोरी की है अज्ञात चोरों का पता लगाने व कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें। 

इस दौरान सत्यनारायण मालव थानाधिकारी पीड़ावा द्वारा अनुसंधान कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रकरण मे शामिल मुलजिम की तलाश हेतु मुखबिर कि सूचना पर एक संदिग्ध नाबालिक को डिटेन किया और तफ्तीश की तो नाबालिक ने कस्बा पिडावा में सोयत नाका गोदाम, अनाज दुकान तथा मंदिर की दानपेटी व कस्बा पिड़ावा से मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाना बताया। साथ ही साथ नाबालिक ने जिला झालावाड़ के सुनेल, रायपुर, झालावाड़, झालरापाटन, व अकलेरा तथा मध्य प्रदेश के निपानिया तथा नलखेड़ा में चोरी करना स्वीकार किया है। नाबालिग से अन्य चोरियों के खुलासा होने की संभावना है। जिस पर नाबालिग को निरुध किया गया हे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE