इन्दौर। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मांगों के अनुरूप उनके हित में अनेक निर्णय लेने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं की पंचायत आयोजित कर उनके हित में अनेक बड़ी घोषणाएं की हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों का मानदेय बढ़ाकर 13 हजार रुपए और सहायिका बहनों का मानदेय 6500 रुपए कर दिया गया है। सेवानिवृत्त होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 1.25 लाख रुपए और सहायिकाओं को एक लाख रुपए की राशि देने का निर्णय लिया गया है। सभी कार्यकर्ता/सहायिका बहनों का 5 लाख रुपए तक के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। सहायिकाओं को पदोन्नति में आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिकाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ देने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
मंत्री सिलावट ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बहनों को दिए गये आश्वासन को उनकी अपेक्षा से कहीं अधिक पूरा किया है। यह सिद्ध कर दिया है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की संवेदनशीलता और वचनबद्धता अद्वितीय है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।