कटनी। जिला चिकित्सालय कटनी के नये भवन में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के द्वितीय चरण में एम जी एम नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित रोगों एवम उसकी बचने के उपाय का प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजनमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रदीप मुड़िया एवं सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ संदीप निगम ने उपस्थित मरीजो की जांच करी गई। छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि आज के इस व्यस्त समय मे हर व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है, जो विन्रम परेशानियों से घिर अपने मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर लेता है, उसके व्यवहार में परिवर्तन आने लगते है, जो समय रहते उपचार ना होने पर गंभीर हो जाते है। कटनी जिला चिकित्सालय के मन कक्ष में इसके उपचार के लिए परामर्श कर सकते है। मरीज की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम में डॉ संदीप निगम मानसिक स्वास्थ्य , मनोज सिंह सहारा मंच, सरस्वती सिस्टर ,एम जी एम नर्सिंग कालेज की टीचर शिवानी एवम अन्य छात्राओ में आंकाक्षा बैरागी, शिवानी,चाहत, आरती कोल, लीना कोरी,पलक सोनी,अंशिका, निकी आठ्या, जिला आई ई सी सलाहकार विवेक सोनी आदि उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।