सतना। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु, जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने रविवार को अमरपाटन विधानसभा में ग्राम पंचायत बर्रेह में 70 लाख रूपये की लागत से लालपुर-रामपुर मुख्य पहुंच मार्ग से नया खेर बर्रेह पहुंच मार्ग (01.10 किलोमीटर) तथा 3.50 करोड़ रूपये की लागत से मुख्य अमरपाटन-लालपुर मार्ग-एन.एच. 7 मार्ग स्व हरिजन बस्ती बर्रेह बड़ा मार्ग (03.50 किलोमीटर) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री पटेल ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब ग्राम बर्रेह अब पक्की सड़क के रूप में विकसित होकर विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा है। क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। नागरिकों के लिए मूलभूत आवश्यकताओं का विस्तार और विकास के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।