रीवा। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। नायब तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी को चौखण्डी, पतेरी एवं शिवपुर के लिए, नायब तहसीलदार रमाकांत तिवारी को अंदवा, खम्हरिया, किरहाई एवं गढ़वा के लिए, तहसीलदार सुधाकर सिंह को डगडैया, गौहाना, गाढ़ा 138 एवं उसकी के लिए, नायब तहसीलदार शिवभूषण सिंह को भुनगांव, अकौरी, चांदी एवं बराह के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि नायब तहसीलदार तेजपति सिंह को जवा, पथरौड़ा, झलवा एवं बेलगवां के लिए, नायब तहसीलदार अजय मिश्रा को बरौली ठकुरान, बाबा की बरौली, इटौरी एवं डोडौ के लिए, नायब तहसीलदार उमेश तिवारी को बरेती कला, बरेती खुर्द, छदहना एवं खारा के लिए तथा नायब तहसीलदार राजकुमार टान्डिया को पैरा एवं केचुआ के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। प्रभारी तहसीलदार दीपक तिवारी एवं नायब तहसीलदार अरूण कुमार यादव रिजर्व में रखे गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए उप निर्वाचन 13 जून को प्रातर 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।