BREAKING NEWS
KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण.. <<     शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<     छतरपुर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन,मध्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट; थाना.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण का.. <<     BIG REPORT : डीजल के लिए भटक रहे किसान, पंप संचालकों.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     KHABAR : मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां, ईदगाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तारा बाई (सरिता) तडवेचा, परिवार.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डेम की भूमि के सीमांकन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कृष्णकांत पांड्या (लाला),.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 1:05 pm
KHABAR : विधानसभा निर्वाचन संबंधी सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें, जिला पंचायत सीईओ ने निर्वाचन शाखा के निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। जिले में भी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी किए गए कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जारी है। साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में विधानसभा आम निर्वाचन से संबंधित अन्य तैयारियाँ भी की जा रही हैं। इस कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय शाखा में पहुँचकर निर्वाचन गतिविधियों की वस्तुस्थिति जानी। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सभी कार्रवाईयाँ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि जिन मतदान केन्द्रों पर जेण्डर रेशियो (पुरूष एवं महिला मतदाताओं का अनुपात) 800 से कम है उस क्षेत्र में विशेष फोकस कर शतप्रतिशत महिला मतदाताओं का पंजीयन बीएलओ के माध्यम से कराया जाए। उन्हांने सभी जिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ईपी रेशियो पर विशेष ध्यान देने पर भी उन्होंने बल दिया। 
डारे-टू-डोर सर्वे कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने बीएलओ रजिस्टर में मतदाता सांख्यिकी से संबंधित पत्रकों के अद्यतन का काम सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश भी दिए। जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की वेबसाइट पर जिले के बीएलओ की जानकारी अद्यतन करने के लिये भी कहा। साथ ही मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तिकरण के प्रस्तावों की भी उन्होंने समीक्षा की। 
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे पी गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE