चित्तौड़गढ़। राजस्थान सेवा निवृत पुलिस कल्याण संस्थान चित्तौड़गढ़ की मीटिंग राजपूत छात्रावास चित्तौड़गढ़ मे आयोजित की गई। संगठन के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय रिटायर्ड पुलिस उप अधीक्षक को प्रदेश कार्यकारिणी जयपुर द्वारा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संभाग उदयपुर के पद पर मनोनीत किया गया, जिनको संगठन की ओर से सम्मानित किया व प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ओम प्रकाश उपाध्याय को संस्था की ओर से साफा व माला ऊपरना पहना कर सम्मान किया ।
इस अवसर पर राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा, प्रतापगढ़ संगठन के जिला अध्यक्ष चमनलाल, बंसी लाल, रामलाल, भंवरलाल, अनीश मोहम्मद चित्तौड़गढ़ से जिला अध्यक्ष लालसिंह भाटी सेक्रेटरी फैज मोहम्मद अमरकंठ उपाध्याय, पृथ्वी सिंह हाडा, नंदकिशोर मेनारिया, भगवत सिंह, कन्हैयालाल, छोटू सिंह, बहादुर सिंह, भंवर सिंह, शंकर सिंह बलवंत सिंह इश्तियाक अली लक्ष्मण सिंह महबूब खान सोहनलाल उदय सिंह, भवानी सिंह , आदि उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा, लालसिंह और अमरकण्ठ उपाध्याय, फैज मोहम्मद पृथ्वी सिंह हाडा आदि ने आपके सफल भविष्य की कामना करते हुए संबोधन किया।