नीमच। प्रदेश में करीब 10 से 12 दिन बाद मानसून की एंट्री होने वाली है। इसके पहले प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों ने कल 13 जून को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना भी जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी 2 से 3 दिन प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी। इसके बाद 15 जून के बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि प्रदेश के कुछ शहरों में आज सोमवार देर रात हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं 13 जून को भीषण गर्मी के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना भी जताई गई है। 14 और 15 जून को भी तेज गर्मी रहेगी। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर रतलाम, मंदसौर, नीमच सहित राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भी दिखाई देगा।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि साउथ ईस्ट यूपी के ऊपर चक्रवात बिपरजॉय और ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण प्रदेश के सतना, सीधी, रीवा, सिंगरौली, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, बुरहानपुर, धार, देवास और छिंदवाड़ा में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश की एक्टिविटी ज्यादा नहीं है। अगले दो से तीन दिन तक तेज गर्मी का असर बना रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।