गुना। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह कुशवाह एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवम सोनी के नेतृत्व में म्याना के सभी बैंकों के बाहर टेंट लगाकर उन्हें बैठने एवं पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गई एवम लड्डू वितरित करके मूंह मीठा करवाया साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पैसे निकालने वाली रसीद भी अपने हाथों से बनाई गई।
मिली जानकारी अनुसार म्याना में जिन स्थानों पर पैसों को निकाला जाता है। उन स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से टेंट की व्यवस्था की गई एवं पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गई। जिससे किसी भी लाडली बहना को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह कुशवाह एवम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम सोनी ने बताया कि आज म्याना व आसपास के क्षेत्र की अनेक लाडली बनाएं पैसा निकालने के लिए बैंको में आई थी लाडली बहानाओ को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनकी ये व्यवस्था की है इस व्यवस्था को देखते हुए लाडली बहनाएं अति प्रसन्न दिखाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार माना।