नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन द्वारा पंचायत के उप निर्वाचन 2023 के तहत संबंधित पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र, जहां निर्वाचन होना है। उन क्षेत्रों में शासकीय अर्द्धशासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर द्वारा 13 जून 2023 को नीमच जनपद की ग्राम पंचायत धनेरिया कलां एवं जावद जनपद की ग्राम पंचायत उमर में मतदान के दिन 13 जून 2023 को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही नगर परिषद रतनगढ के वार्ड क्रमांक 13 पार्षद पद के निर्वाचन क्षेत्र में भी 13 जून 2023 को सार्वजनिक अवकश घोषित किया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।