नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश के समस्त जिलों के पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में नीमच जिले की जनपद मनासा के ग्राम चौकडी निवासी गुड्डी धाकड को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत उनके खाते में एक हजार की राशि प्राप्त हुई है। इससे उनके चेहरे पर खुशी छा गई है।
गुड्डी धाकड ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत हमें जो एक हजार रूपये प्राप्ति हुए है। उससे हमारी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी होंगी। हमें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी। महिलाएं सशक्त होंगी इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए आभार व्यंक्ति करती हूं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।