नीमच। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 13 जून 2023, को दोहपर 2 बजे से मोहनपुरा, जिला-राजगढ़ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम में “मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” अंतर्गत खरीफ, 2021 एवं रबी, 2021-22 की फसल बीमा दावा राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि वितरण किया जावेगा। जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दावों का भुगतान एवं किसानों के ऋण की ब्याज माफी की राशि का अंतरण, आवासीय भू-अधिकार पत्र का वितरण किया जावेगा। कार्यक्रम के जिला, विकासखंड-नीमच, जावद, मनासा मुख्यालयों एवं जिले की 67 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में भी लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि किसान भाई उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अपने मोबाईल में लिंक-https://webcast.gov.in/mp/cmevents पर जाकर भी देख सकते है।
जिले में 13 जून 2023 को नीमच जिला मुख्यालय के जिला आयुष कार्यालय भवन नीमच में विधायक दिलीप सिंह परिहार, विकासखण्ड़- जावद के सामुदायिक भवन जावद में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं विकासखण्ड़ मनासा के विकासखण्डआ स्तंरीय कार्यक्रम में विधायक मनासा अनुरूद्व (माधव) मारू मुख्यं अतिथि के रूप में शामिल होगें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।