शाजापुर। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के द्वारा प्रेषित कार्य योजना वर्ष 2023-24 के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के द्वारा पर्यावरण संर्वधन एवं संरक्षण सप्ताह (05 से 11 जून 2023 ) तक मनाया जा रहा है। इस श्रंखला में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष ललित किशोर के मार्गदर्शन में गत दिवस 10 जून को एडीआर सेंटर में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेन्द्र देवड़ा द्वारा पर्यावरण संर्वधन एवं सरंक्षण सप्ताह के तहत “पंच ज” अभियान (जल, जंगल, जन, जमीन और जानवर) अंतर्गत पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी, चीफ लीगल डिफेंस इंदर सिंह गामी, डिप्टी चीफ एजाज उद्दीन खान, किरण सक्सेना एवं असिस्टेंट लीगल डिफेंस शुभम उमठ, यश पुरवीया द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही सभी ने पौधारोपण करने के पश्चात् उनको जीवित रखने के लिए संरक्षण करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह संदेश दिया कि आज तेज़ी से बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए बड़ा ख़तरा बन गया है। यही वजह है कि कई जीव-जंतु विलुप्त हो रहे हैं। साथ ही लोग भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस गंभीर समस्या के कारण आप अपने आस-पास पेड़ पौधे अधिक से अधिक संख्या में लगाये, जिससे वातावरण शुद्ध रहे एवं पेड़ पौधो का संरक्षण भी करें। साथ ही अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।