BREAKING NEWS
शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<     छतरपुर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन,मध्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट; थाना.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण का.. <<     BIG REPORT : डीजल के लिए भटक रहे किसान, पंप संचालकों.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     KHABAR : मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां, ईदगाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तारा बाई (सरिता) तडवेचा, परिवार.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डेम की भूमि के सीमांकन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कृष्णकांत पांड्या (लाला),.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 5:48 pm
REPORT : कलेक्टर गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक का आयोजन, बोले- एक जिला एक उत्‍पाद में किसानों को अपने खेतों की मेढों और बंजर जमीन पर बांस के पौधे लगाने के लिए करें प्रेरित, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिहं कवचे, संयुक्‍त कलेक्‍टर शिवानी तरेटिया, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रियंका मिमरोट, डिप्‍टी कलेक्‍टर आनंद मालवीया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।   

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि निर्माण संबंधी सभी विभाग संयुक्‍त रूप से जिलास्‍तरीय कमेटी बनाकर निर्माण कार्याे की नियमित रूप से मॉ‍निटरिंग करें। जिले में विभागों स्‍वरोजगार योजना चलाई जा रही है। योजना के समन्‍वय के लिए नोडल अधिकारी अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बृजेश पटेल को बनाया है। हितग्राही को स्‍व रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए बैंकों से समन्‍वय करेंगे। 

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सभी विभाग अपने कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट कर लें। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को निर्देश दिये कि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के जो भी निर्माण कार्य चल रहे है, उन्‍हें शीघ्र पूर्ण करें। मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल अभियान में शेष रह गये स्‍कूलों में जनसहयोग से स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त कर स्‍कूलों में लगाये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि जिले में कुपोषित बच्‍चों का आंगनवाडी कार्यकर्ता नियमित रूप से फॉलोअप करें। कृषि विभाग को निर्देश दिये कि ‘’एक जिला एक उत्‍पाद’’ अंतर्गत किसानों को अपने खेतों की मेढों और बंजर जमीन पर बांस के पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री किसाना निधि में योजना में शेष रह गये किसानों की आधार सीडिंग शीघ्र करें। जिले के सभी विकासखण्‍डों में आपदा प्रबंधन की बैठक कर लें। बरसता के पूर्व बडे नालों और नालियों की सफाई कर लें।  

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने खनिज विभाग को निर्देश दिये कि पहाडियों पर खनिज की खुदाई नहीं करें। समतल जमीन से ही खुदाई करें। मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण में प्राप्‍त आवेदनों को निराकरण एक सप्‍ताह में करें। ‘’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना’’ योजना में शेष महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी कार्य तीन दिन में अनिवार्य रूप से करें। जिले के छात्रावासों में पीने के पानी के लिए बोरिंग/हैण्‍डपंप की व्‍यवस्‍था करें। कलेक्टर गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करें। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि लोकसेवा केन्‍द्र के आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करें। समय-सीमा में कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारी पर पेनल्टी लगाई जायेगी।    

 कलेक्‍टर गुप्‍ता ने राजस्‍व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्‍यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना और नई आबादी घोषित करने के लिए धारणाधिकार पट्टे संबंधी कार्यवाही समय-सीमा में करें। खसरा/खतौनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, प्राकृतिक प्रकोप संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करें।  

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।    

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE