मंदसौर। क्षेत्र के विकास के लिए सांसद सुधीर गुप्ता लगातार प्रयासरत हैं। एक बार फिर उनके प्रयास रंग लाए। सांसद गुप्ता के प्रयासों से रेल मंत्रालय द्वारा संसदीय क्षेत्र के नीमच में दो ट्रेनों का स्टापेज पुनः बहाल किया गया। रेलवे द्वारा 19667/68 उदयपुर-मैसूर एक्सप्रेस और 82653/54 यशवंतपुर-जयपुर एक्सप्रेस का नीमच में स्टापेज पुनः बहाल किया। इन ट्रेनों का कोरोना काल से परिचालन बंद था।
सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा दोनांे प्रमुख ट्रेनों के नीमच में स्टापेज को लेकर केन्द्रीय रेल मंत्री एवं रेलवे के उच्चाधिकारियों से लगातार बैठक व पत्राचार के माध्यम से बहाल के प्रयास किए गए, जिसके बाद रेलवे द्वारा इन ट्रेनों के नीमच में स्टापेज की स्वीकृति दी गई। जल्द ही इन दोनों प्रमुख ट्रेनों का स्टापेज नीमच में होगा। इन ट्रेनों के स्टापेज से नीमच के यात्रियों को भी पुणे, सूरत, जयपुर, तिरुपति, बेंगलुरू व मेसूर सहित अन्य शहरों की यात्रा का लाभ मिलेगा। ट्रेनों के स्टापेज के लिए सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।