BREAKING NEWS
VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<     KHABAR : बैंक मित्रों का हल्ला बोल, प्रदेशभर से.. <<     BIG NEWS : गणेश उत्सव की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं.. <<     KHABAR : टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन.. <<     KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 7:04 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का शुभारंभ, गौरीशंकर महादेव का भव्य महाअभिषेक संपन्न, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महेश नवमी महोत्सव 2026 का शुभारंभ मंगलवार को गौरीशंकर महादेव (महेश वाटिका) के भव्य महाअभिषेक के साथ विधिवत रूप से किया गया। इस धार्मिक आयोजन से पूरे माहेश्वरी समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

महाअभिषेक का आयोजन महेश सेवा सदन समिति के तत्वावधान में किया गया। समिति के अध्यक्ष शंकरलाल काबरा एवं मंत्री कैलाश भूतड़ा ने बताया कि पंडितों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर महाअभिषेक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के 21 जोड़ों ने एक साथ भगवान शिव का अभिषेक किया।

महाअभिषेक प्रभारी अंकित गट्टानी, गोपाल पोरवाल, विनोद न्याति एवं अखिलेश बसेर ने जानकारी दी कि भगवान महादेव का सहस्त्रधारा से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में छप्पन भोग का आयोजन किया गया और भव्य महाआरती संपन्न हुई। छप्पन भोग का प्रसाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

समिति के कोषाध्यक्ष कमलेश डाड एवं सह मंत्री महेश काखानी ने बताया कि महाअभिषेक के बाद गौरीशंकर महादेव को महाकाल स्वरूप में विशेष झांकी के रूप में सजाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रही।

उपाध्यक्ष प्रदीप काबरा एवं मनोहर मूंदड़ा ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री सहित बड़ी संख्या में समाजजन, महिला मंडल की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE