मंदसौर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखंड सीतामऊ द्वारा बताया गया कि पटवारी पीयुष पालीवाल पटवारी हल्का नंबर 69 बिना सूचना दिये मुख्यालय से अनुपस्थित रहे और इनका मोबाईल भी कई बार बंद पाया जाता है। 13 जून को पटवारी मासिक बैठक ली गई जिसमें भी बिना सूचना अनुपस्थित रहे। इनके द्वारा महत्वपूर्ण योजना एवं किसानों के कार्य समय पर नहीं किये जा रहे है।
पीयुष पालीवार पटवारी हल्का नंबर 69 द्वारा वरिष्ट अधिकारियों के आदेशों का पालन, मुख्यालय से बिना सूचना बाहर रहना एवं किसानों के कार्य समय पर नहीं करने पर म.प्र. (सिविल सेवा वर्गीकरण एवं अपील) नियम 1965 के नियम 9 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सुवासरा रहेगा एवं निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।