BREAKING NEWS
NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 6:44 pm
KHABAR : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाई पशु एम्बुलेंस को हरी झंडी, अब पशुओं को त्वरित इलाज में मिलेगी मदद, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दमदमा रोड स्थित पशु चिकित्सा कार्यालय में पहुंचकर जिले में पशुओं के इलाज के लिये संचालित पशु एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले उन्होंने नई एम्बुलेंस का पूजन-अर्चन किया। मंत्री डॉ.यादव ने इस दौरान चिकित्सा कार्यालय का निरीक्षण किया। तत्पश्चात पशु एम्बुलेंस का अवलोकन किया। उन्होंने एम्बुलेंस चालक से तथा चिकित्सक से एम्बुलेंस में मौजूद उपकरणों की जानकारी प्राप्त की।

मंत्री डॉ.यादव ने चिकित्सा कार्यालय में पहुंचकर पशु चिकित्सा स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गोसेवकों की ट्रेनिंग के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं अथवा नहीं। इस पर जानकारी दी गई कि गोसेवकों की ट्रेनिंग समय-समय पर आयोजित की जा रही है। मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि दुर्घटना में सड़क पर घायल पशुओं के लिये क्या व्यवस्था है। इस पर बताया गया कि ऐसे पशुओं को चिकित्सालय लाने के लिये विशेष वाहन की आवश्यकता है। इस पर मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि नगर पालिक निगम से बातचीत कर वे वाहनों की व्यवस्था पर कार्य योजना बनायेंगे तथा इसके बाद वाहनों की व्यवस्था की जायेगी।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ.एमएल परमार द्वारा जानकारी दी गई कि उज्जैन में पशुओं के इलाज के लिये एम्बुलेंस सेवा निरन्तर संचालित की जा रही है। जिले में पशुओं के इलाज के लिये आठ पशु एम्बुलेंस प्रदान की गई है। इनमें महिदपुर विकास खण्ड के लिये दो, उज्जैन के लिये एक, बड़नगर के लिये एक, तराना के लिये एक, खाचरौद के लिये एक और जिला स्तर पर एक एम्बुलेंस प्रदाय की गई है। ये पूरी तरह सर्वसुविधायुक्त होंगी, जिनमें डॉक्टर और पैरावेट उपलब्ध रहेंगे, जो भोपाल में बने कंट्रोल रूम से पाइंट मिलने पर तत्काल पशुओं के इलाज के लिये पहुंचेंगे।

पशुओं के साथ दुर्घटना एवं उनके बीमार होने पर टोलफ्री नम्बर 1962 पर कॉल कर आकस्मिक सेवा ली जा सकेगी। जिले में इस सेवा के प्रारम्भ होने से सही समय पर पशुओं को उपचार मिल सकेगा। पशुओं की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर पशु मालिक उक्त नम्बर पर कॉल करेंगे। पाइंट मिलने के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंचेगी। इसके लिये पशु मालिक को 150 रुपये का शुल्क देना होगा। इस दौरान पशु चिकित्सालय के डॉ.मुकेश जैन, डॉ.प्रीति जैन, डॉ.गोस्वामी, डॉ.उदय माहोर, केसी चौहान, दिलीप मेहता, केआर डाबरे, रवि सोलंकी, रवीन्द्र राठौर, राजकुमार जोशी मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE