उज्जैन। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव शुक्रवार को माधव नगर वार्ड-44 में निरूशुल्क नम्बर के चश्मों के वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि जन सेवा अभियान के अन्तर्गत हर वार्ड में इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इनमें नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किये गये थे। मंत्री डॉ.यादव ने इस अवसर पर कहा कि सरकार हमेशा जन सेवा के लिये तत्पर रहती है। आमजन की सेवा और उनके कष्टों का निवारण हम सभी का उद्देश्य है। भगवान राम और कृष्ण ने भी अपने जीवन में बहुत कष्टों का सामना किया था, परन्तु उन्होंने कभी भी अपने धर्म को नहीं छोड़ा। भगवान शिव ने भी समुद्र मंथन में विष का पान कर संकट से सभी की रक्षा की। महान सम्राट विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रमणकारियों को परास्त कर विक्रम संवत प्रारम्भ किया था। उन्होंने बहुत-से लोगों को ऋण से मुक्त किया था। सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई नई शिक्षा नीति में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन चरित्र को सम्मिलित किया जायेगा।
हम सभी अपने जीवन में सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों को आचरण में लायें। आमजन के कष्टों का निवारण करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। मंत्री डॉ.यादव ने कार्यक्रम में कहा कि सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाये जायें। शासन द्वारा निरन्तर गरीब वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिये नवीन योजनाएं लाई जा रही है। लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत अब बहनों को प्रतिमाह सम्मान राशि मिलेगी।
मंत्री डॉ.यादव ने कार्यक्रम में कहा कि उज्जैन में निरन्तर विकास के कार्य हो रहे हैं। यहां का स्वरूप बदल रहा है। शासकीय माधव नगर अस्पताल का जीर्णाेद्धार किया गया है। शीघ्र ही यहां उद्योग स्थापित किये जायेंगे, जिससे बहुत-से लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आवागमन को सुगम्य बनाने के लिये शीघ्र ही उज्जैन-बड़नगर, उज्जैन-आगर, उज्जैन-नागदा फोरलेन बनाये जायेंगे। उज्जैन से फतेहाबाद रेलवे लाइन को डबल किया जायेगा। उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय में बहुत-से नये 150 प्रकार के पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये गये हैं।
उज्जैन के विकास के लिये आगामी 2035 को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान बनाया गया है। मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को निरूशुल्क नम्बर के चश्मों का वितरण तो किया जा ही रहा है, साथ ही गरीब लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी निरूशुल्क कराया जायेगा।
कार्यक्रम में ओम जैन, संजय अग्रवाल, स्थानीय पार्षद नीलम राजा कालरा एवं अन्य अतिथिगण तथा स्थानीय नागरिक मौजूद थे। मंत्री डॉ.यादव के द्वारा 85 नागरिकों को नम्बर के नजदीक के व दूर के चश्में डॉक्टर के परामर्श अनुसार वितरित किये गये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।