आगर मालवा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की प्रारंभिक गतिविधियाँ 25 मई 2023 से शुरू हो गई है जो 4 अक्टूबर 2023 तक चलेगी। द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्री-रिवीजन गतिविधि के दौरान 23 जून तक बीएलओ अपने मतदान केंद्र अंतर्गत आने वाले मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। शुक्रवार को बीएलओ द्वारा गुर्जरखेड़ी, भवंरासा, तनोड़िया, सेमलखेड़ी आदि गांवों में घर-घर जाकर सर्वे कर जानकारी प्राप्त की तथा मतदाता सूची का वाचन किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।