मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया के मार्ग दर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक किरण चौहान महिला सुरक्षा शाखा व महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान मंदसौर, पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में विकसित एवं सुरक्षित समाज के निर्माण महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता एवं महिलाओ/बालिकाओं को सुरक्षित वातारण प्रदान करने एवं बालको/पुरूषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करने व संवेदनशील बनाये जाने हेतु 08 दिवसीय विशेष अभियान में पुरूषो /बालको को जागरूक करने हेतु अभियान मैं भी अभिमन्यु शुभंकर संचालित किया जा रहा है।
अभिमन्यु अभियान का मुख्य उददेश्य समाज के पुरूषो/बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिलाओ/बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।