BREAKING NEWS
NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 8:02 pm
KHABAR : जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला साधारण सभा की बैठक सम्पन्न, चौहान ने कहा- जिले के सभी गांवों में मुख्य्मंत्री लाडली बहना सेना गठित की जाये, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान (शिवाजी) की अध्यक्षता में जिला पंचायत की साधरण सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग, वाटरशेड परियोजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान ने निर्देश दिए कि सभी ग्रामों में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत लाडली बहना सेना गठित की जाए। आंधी, तूफान के कारण जिन गांव में पोल गिर गये है। उन्हें ठीक करवाया जाए और केबल खराब होने से विद्युत आपूर्ति की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करवाया जाए। खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ग्रामीणों द्वारा विद्युत कार्यालय तक लाने का परिवहन व्यय संबंधित ग्रामीणों को भुगतान किया जाये। इस संबंध में सार्वजनिक स्थानों और विद्युत विभाग के कार्यालयों में सूचना भी प्रदर्शित की जाए। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधीक्षण यंत्री विद्युत, जिला श्रम अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी के विरूद्ध नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने अनुशानात्मत कार्यवाही के निर्देश दिए। पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास के विरूद्ध नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। 
जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गौशाला में विघुत कनेक्शन नहीं है। वहां की टीएस बनाई जाए। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 1170 टीबी के मरीजों की सूची आशा कार्यकर्ता, एएनएम को दी जाकर नीमच जिले को 31 दिसम्बर 2023 तक टीबी मुक्त किया जाए। इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। आंगनवाडी भवन में विद्युत एवं पंखे की व्यावस्था ग्राम पंचायत से की जाए। लाडली बहना की सूची ग्राम पंचायत में चस्पा की जाए और जनप्रतिनिधियों को भी एक सूची उपलब्ध करवाई जाए। जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने बताया कि वाटरशेड परियोजना फुलपुरा में प्रदेश का पहला कृषक उत्पादक संगठन का गठन किया गया है। परियोजना में बीज का छिड़काव कर लगभग तीन हजार पौधे तैयार किए गए है। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को उपलब्ध करवाई राशि से सात दिवस में कार्य पूर्ण करवाए जाने के निर्देश ईई पीएचई को दिए। 
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष जानीबाई शंभूलाल धाकड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी धनगर, जिला पंचायत सदस्य, मंजू बाई मांगीलाल, सुगना देवी पूरणमल अहीर, मनीषा धाकड, तरुण बाहेती, धापू बाई श्याममलाल वसीटा, नखरादेवी आर सागर कछावा, लता मनीष पोरवार, टीना परमेशवर दडिंग, सांसद प्रतिनिधि वीरेन्द्र पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि बगदीराम गुर्जर, एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE