झाबुआ। बालिका शिक्षा के लिए सराहनीय पहल जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रचार प्रसार एवं समुदाय को शिक्षा के प्रति (ऑडियो/वीडियो के माध्यम से) जागरूक करेगा शिक्षा रथ। झाबुआ जिले के दूरस्थ ग्रामों में बालिका शिक्षा को जाग्रत करने के लिए जिले में कार्यरत एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा शिक्षा रथ चलाया जा रहा है। शुक्रवार को झाबुआ जिला कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने कलेक्टर परिसर से ऑडियो-वीडियो से सुसज्जित रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सहायक परियोजना समन्वयक (बालिका शिक्षा) सीमा चौहान, सहायक परियोजना (वित्त) एम एल सांकला आदि उपस्थित रहे। एजुकेट गर्ल्स द्वारा जिले में पिछले सात वर्षों से जिला शिक्षा केंद्र के सहयोग से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस रथ के माध्यम से निर्धारित गांवों में साक्षरता के प्रति सामुदायिक जागरूकता शिक्षा से वंचित बालिकाओं को विद्यालय में नामांकन हेतु प्रेरित करने का कार्य किया जायेगा।
इस मौके पर एजुकेट गर्ल्स से जिला कार्यक्रम अधिकारी राहुल यादव, धीरज खेड़े, यश पंवार, जसवंत कछोटिया और दिव्यांशा वर्मा उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।