झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिले का नवाचार मिशन महिमा - मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता एवं जल गुणवत्ता की कार्य पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम और पानी की गुणवत्ता के लिए नियोजित गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक के बाद संबंधित विभाग को कलेक्टर द्वारा मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता और पानी की गुणवत्ता पर सर्वेक्षण और क्षमता निर्माण गतिविधियों को करने का निर्देश जारी किया गया है।
इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ, जनपद पंचायत के सीईओ, एनआरएलएम, महिला एवं बाल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनजाति कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जनभयान परिषद के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि, एनएसएस, एनजीओ जैसे अनइनहीबिटेड, यूनिसेफ के कंट्री डाइरेक्टर, ग्रामीण जल आपूर्ति विशेषज्ञ, एवं इन संस्थाओ के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।