देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र के होटल प्रिंस पैलेस पर सेक्स रैकेट पकड़ाने के बाद यह बात सामने आ रही थी। कि होटल पर लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। पुलिस को इस बात की खबर थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। एसपी संपत उपाध्याय को शिकायत मिलने के बाद में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सैक्स रैकेट पकड़ाने के दो दिन बाद पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय ने औद्योगिक थाने पर पदस्थ एक एएसआइ, तीन प्रधानारक्षक सहित एक आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। आदेश के अनुसार एएसआइ विमल व्यास, प्रधानारक्षक महेंद्रसिंह जादौन, अर्पित, शैलेंद्र राणा व आरक्षक गोपाल ठाकुर को लाइन अटैच किया है। बताया जा रहा है कि पांचों पुलिस कर्मियों को अलग-अलग कारणों के चलते लाइन अटैच किया गया है। इनमें से कुछ के पास नागदा बीट की जिम्मेदारी थी, इसी बीट में दो दिन पहले प्रिंस होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया था। एसपी उपाध्याय ने बताया अलग-अलग शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई है।वही एसपी उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीएनएस शाखा में पदस्थ एएसआई महेंद्र रावल को कार्य में लापरवाही बरतने के चलते मिली शिकायत पर निलंबित किया गया है।