BREAKING NEWS
KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 6:58 pm
KHABAR : अखिल भारतीय सफाई मजदूर के ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में सफाई कर्मचारीयों ने किया सीएमओ का किया सम्मान, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय सफाई मजदूर का ट्रेड यूनियन जिला इकाई के अध्यक्ष रामू रामडागर के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी शुक्रवार दोपहर 3 नगरपालिका कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे और मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ का पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मान किया। 

इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा 25 जून को प्रस्तावित वाल्मीकि समाज की पौराणिक वाल्मीकि जनरल पंचायत सफाई कर्मचारी की वार्षिक आषाढी महापूजा स्नेह सम्मेलन एवं सामूहिक कार्यक्रम में आयोजित पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण कार्यक्रम में पधारने के लिए आमंत्रण दिया गया। पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ट ने कहा कि वे अपने पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम पुत्र की सगाई में भाग लेने उज्जैन में रहेंगे अतः सोमवार को वापस नगरपालिका कार्यालय में पहुंचेंगे। नगरपालिका कर्मचारियों को नगर पालिका से जब भी आवश्यकता होगी वे सहयोग करेंगे। 

इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नीमच नगर पालिका परिषद में अस्थाई सफाई कर्मचारियों को विनियमितीकरण की कार्रवाई में नीमच नगर पालिका में कार्य सफाई कर्मचारी संगठनों के सभी संगठनों को विश्वास में लेकर ही विनियमितीकरण की कार्रवाई की मांग की गई। पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद मुख्य नपा अधिकारी महेंद्र वशिष्ट ने कहा कि उन्हें विनियमितीकरण की सूची बनाने के लिए 1 माह का समय प्रदान करें तो वह निष्पक्ष सूची बना कर सभी को राहत दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में रतलाम रामपुरा, मनासा, बड़वाह में भी सभी कर्मचारियों के साथ समन्वय सामान्य व्यवहार रहा है यहां भी इस बात का ध्यान रखा जाएगा। विनियमितीकरण का पत्र संभागीय आयुक्त उज्जैन को प्रेषित करना था लेकिन गलत जानकारी के कारण उक्त पत्र को नगरीय निकाय स्वायत्त शासन मंत्रालय के आयुक्त को प्रेषित कर दिया गया। शीघ्र ही कार्रवाई कर सहयोग प्रदान किया जाएगा। विभाग के अधिकारी से संस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कल्याण संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश कल्याणी, वाल्मीकि महासभा के उपाध्यक्ष रमेश कंडारा, अजय बारछा ,श्याम सरसवाल मुकेश चौहान ,दिनेश कल्याणी , गोपाल नरवाले ,संदीप चौहान, प्रीतम पथरोड, विकास सरसवाल ,रामलाल गौहर दिलीप पथरोड, पवन पथरोड, सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE